बालोद, मार्च 13 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग मकान मालिक गरीबी का फायदा उठाकर अपनी 22 साल की किरायेदार के शरीर से खेलता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने पहले तो यूट्यूब पर गर्भपात के तरीके खोजे और जब कुछ समझ नहीं आया तो अपनी मर्जी से उसे पेनकिलर्स देता रहा। जिसके चलते दवा के ओवरडोज से युवती और नवजात दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में हुई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय युवती से बुजुर्ग मकान मालिक ने दुष्कर्म किया था और गर्भवती होने पर अपनी करतूत छिपाने के लिए पेनकिलर दवा देकर युवती और उसके नवजात की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान सुनील क...