बिलासपुर, अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक युवक का किया 'बादाम प्रोटेस्ट' इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस युवक ने स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड से सालभर पहले एक फ्लैट खरीदा था, और इसके बाद उसका नामांतरण कराने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करते हुए आवेदन किया था। लेकिन इसके बाद विभाग के अधिकारी यह कहते हुए उससे दफ्तर के चक्कर कटवाने लगे कि उसकी फाइल कहीं गुम हो गई है, जैसे ही फाइल मिलेगी उसका काम हो गया। ऐसा सुनते-सुनते पूरा एक साल गुजर गया और आखिरकार युवक के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद उसने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया कि जो काम सालभर में नहीं हो सका था, वो काम चंद घंटों बाद हो गया। पीड़ित शख्स का नाम तरुण साहू है, और उसने शहर के तिफरा इलाके में स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में नामांतरण के पेपर्स जमा किए थे। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.