रायपुर, जुलाई 22 -- Chhattisgarh Weather: उत्तर छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने जोर पकड़ लिया है। पिछले दो दिनों से सरगुजा संभाग के विभिन्न हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। मंगलवार देर शाम से संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर पुलियों और रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। सीतापुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी में एक ट्रैक्टर फंस गया, जबकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होगी।अंबिकापुर में 102 मिमी बारिश सरगुजा संभाग इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश के उन क्षेत्रों में शामिल था, जहां सबसे कम बारिश दर्ज की गई थी। सरगुजा जिले में अब तक औसत से 58 प्रतिशत क...