रायपुर, जुलाई 2 -- छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 10 दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक मॉनसून पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है और आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इन जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ भारी और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।शुक्रवार को इन तीन जिलों में ऑरेंज अलर...