छत्तीसगढ़ में महिला की चिता से छेड़छाड़; तंत्र-मंत्र और सिर गायब करने के आरोप
बिलासपुर, नवम्बर 4 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद उसकी जलती चिता के पास कथित रूप से तंत्र साधना करने और चिता से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। श्मशान घाट पहुंचे परिजनों ने देखा कि एक कथित अघोरी चिता के पास तांत्रिक क्रिया कर रहा था। महिला की हड्डियां गायब थीं। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अघोरी की पिटाई कर दी। मारपीट के चलते अघोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाबा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।महिला ने कर ली थी आत्महत्या घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। कोनी निवासी अनिता यादव ने एक नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस दिन शाम को परिजनों ने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। चिता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.