छत्तीसगढ़ में महिला का खूनी खेल, घर में घुसकर सिपाही की पत्नी व तीन बच्चों को चाकू से गोदा; मां-बेटे की मौत
दुर्ग, अप्रैल 25 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी और तीन बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही की पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि दोनों बेटी घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में आरोपी महिला और सिपाही के बीच कथित अवैध प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि महिला ने किस मकसद की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना शनिवार सुबह हुई, जब 25 वर्षीय आरोपी सरोजिनी भारद्वाज दुर्ग में कांस्टेबल ललितेश यादव के फ्लैट पर पहुंची। उस समय ललितेश घर पर नहीं थे और अपने परिवार के गांव जाने के लिए टिकट खरीदने रेलवे स्टेशन पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी रीना यादव और तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.