रायपुर, जुलाई 5 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर और बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना है। भारी बारिश से जलभराव, फिसलन और बाढ़ जैसी स्थितियां बनने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से 46 फीसदी कम रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट...