रायपुर, सितम्बर 5 -- छत्तीसगढ़ में शनिवार को भी कई स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश के एक-दो दौर होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान रायपुर शहर में 40 मिमी , माना एयरपोर्ट में 20 मिमी और लाभांडी में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को बारिश थमने के बाद राजनांदगांव का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह प्रदेश में शुक्रवार को दर्ज सर्वाधिक अधिकतम ...