छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिन 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान; अंबिकापुर सबसे ठंडा
वार्ता, नवम्बर 8 -- छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने के बीच न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।प्रदेश में आने वाले तीन दिनों के दौरान रात का तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग से आज प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बीते शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर और माना में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।आसमान साफ रहने का अनुमान राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.