अंबिकापुर, मई 8 -- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अंबिकापुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने 39 अवैध मकानों बुलडोजर चलाया। इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे की शिकायत के बाद प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। प्रशासन ने शहर में अलग-अलग इलाकों में अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा और सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई जाएगी।चार बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे डबरीपानी क्षेत्र में बाहर से आए लोग जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर सालों से मकान बनाकर रह रहे थे। मामले में वन विभाग द्वारा पूर्व में कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के न...