छत्तीसगढ़ में बड़ा अपडेट! 19 सितंबर से होगी तेज बारिश; अलर्ट जारी
रायपुर, सितम्बर 18 -- छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बाद 19 सितंबर से प्रदेश में वर्षा का दायरा और तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में कम दवाब का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके बाद यह प्रणाली अगले तीन-चार दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है।18 सितंबर से होगी बारिश इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.