छत्तीसगढ़ में फिर ऐक्टिव हुआ मॉनसून; इन 4 जिलों में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट
रायपुर, जुलाई 9 -- छत्तीसगढ़ में करीब 3 दिन की सुस्ती के बाद मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर झंझावात के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। गुरुवार को अधिकांश जिलों में बारिश संभव है। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और चार जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.