रायपुर, मार्च 13 -- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, और प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान लगाया था, लेकिन सिस्टम में हुए बदलाव के चलते आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही रहा और कहीं पर भी बादल नहीं छाए। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज 13 मार्च को धुंध छाए रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।शनिवा...