कांकेर, अप्रैल 10 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो कारों की आमने- सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि आज देर रात 11 बजे दो कारों के बीच आमने- सामने की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भीषण टक्कर में उड़ गए कार के परखच्चे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला, जमानत के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.