जशपुर, मार्च 6 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बस के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस दौरान तेज रफ्तार से जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने की वजह से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.