बालोद, सितम्बर 20 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुल में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम सुभाष कुमार जनबंधु (40 वर्ष) था, जो मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का निवासी था। सुभाष को पाइल्स की समस्या थी और वह कांदुल के कथित डॉक्टर रेखराम साहू से देसी इलाज करा रहा था। आरोपी डॉक्टर अपने घर पर ही इलाज करता था। उसने सुभाष के प्राइवेट पार्ट में एक साथ नौ इंजेक्शन लगा दिए, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव और संक्रमण हुआ। इस वजह से सुभाष का पेट फूल गया और खून बहने से उनकी मौत हो गई।एक साथ लगा दिए 9 इंजेक्शन परिजनों के अनुसार, सुभाष कुमार जनबंधु बालोद के झोलाछाप डॉक्टर रेखराम साहू के पास इलाज के लिए गए थे। एक दिन जब वह इलाज कराने पहुंचे, तो डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.