छत्तीसगढ़ में जानलेवा तपिश, पशु पक्षी तोड़ रहे दम; 3 दिन आंधी बारिश की चेतावनी
रायपुर, मई 27 -- छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रही है। आलम यह है कि भीषण गर्मी से पक्षियों की मौतें भी हो रही हैं। बुधवार को दोपहर के वक्त रायपुर में तेज आंधी के साथ मौसम अचानक बदल गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार यानी 29 मई से 3 दिन तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी और बारिश वाला मौसम देखा जा सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।चमगादड़ों की ज्यादा मौतें भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.