रायपुर, जुलाई 5 -- छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के साथ शनिवार देर रात राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में जोरदार बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मध्य एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।घरों में पानी घुसा राजधानी रायपुर में शनिवार रात लगभग आधे घंटे के दौरान 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण टाटीबंध क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया। इससे पहले शनिवार शाम हुई बारिश से मंडी गेट, बीजेपी ऑफिस तथा रोहिणीपुरम कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी। दुर्ग, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कैबिनेट का 'चिंतन शिविर', CM बोले-सरका...