सुकमा, जनवरी 30 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को उस वक्त अहम कामयाबी मिली जब इलाके में सक्रिय चार नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन माओवादियों पर कुल आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस बारे में जानकारी देते हुए बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि ये सभी नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन के तहत किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य थे और इन्होंने सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 'पूना मारगेम' (पुनर्वास से लेकर सामाजिक पुनर्मिलन तक) योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों ने एक इंसास राइफल, एक सिंगल लोडिंग राइफल (SLR), एक .303 राइफल, एक .315 राइफल और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हथियार डालने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.