छत्तीसगढ़ में घर में पड़ी थीं पति-पत्नी और 3 बच्चों की लाशें, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस
रायपुर, जुलाई 18 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक घर से 5 लाशें मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक घर में एक कपल, उनकी दो नाबालिग बेटियों और एक बेटे की मौत का मामला सामने आया है। मामले में हत्या और आत्महत्या का शक है। एक अधिकारी ने बताया कि संजय नगर इलाके में पीड़ितों के किराए के घर में हुई इन मौतों का पता शुक्रवार देर रात चला। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आदमी ने फांसी लगाकर अपनी जान देने से पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया था। हालांकि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा। यह भी पढ़ें- नक्सली मामलों में इस श्रेणी के कैदियों की होगी रिहाई; छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान साजिद अली उर्फ सज्जू (50), उनकी पत्नी राबिया बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.