छत्तीसगढ़ में गाय को लेकर बवाल! दो समुदायों में जमकर चले पत्थर; कई लोग घायल
बिलासपुर, अगस्त 29 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में विवाद के बाद दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण इलाके में तनाव फैल गया और घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था तभी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद खपरगंज इलाके में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।दोनों पक्षों से पुलिस के सामने हुआ पथराव इस घटना की जानकाीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.