छत्तीसगढ़ में खतरनाक हत्याकांड, शख्स ने बुजुर्ग मां-बाप और भतीजे-भतीजी को मौत के घाट उतारा; पहले ले चुका सगे भाई की जान
जांजगीर-चांपा, मई 14 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर संपत्ति विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग माता-पिता और दो भतीजे-भतीजी की हत्या कर दी। खास बात यह है कि इसी शख्स ने 15 साल पहले अपने दो सगे भाइयों में से एक को मौत के घाट उतारा था, वहीं इनके तीसरे भाई ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। अब उसी शख्स ने अपने दोनों भाइयों के बच्चों के साथ ही अपने मां-बाप की भी हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे ने परिवार की पूरी संपत्ति हड़पने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया है। वारदात की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह खतरनाक हत्याकांड जिले के शिवरीनारायण पुलिस थाना क्षेत्र के भंवतरा गांव में सामने आया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.