पीटीआई, जनवरी 8 -- छत्तीसगढ़ के रायनंदगांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले के न्यायालयों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तीनों जिला अदालतों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी भेजी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसरों की गहन तलाशी ली। रायनंदगांव जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.07 बजे अदालत की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से आत्मघाती हमले की धमकी दी गई थी। ई-मेल में यह भी कहा गया था कि दोपहर 2.35 बजे तक न्यायाधीशों को कोर्ट परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए। धमकी मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.