छत्तीसगढ़ में कार नदी में गिरी, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत; दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार
रायपुर, नवम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक कार नदी में गिर जाने से एक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। यह परिवार दिवाली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ में अपने पैतृक गांव जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार देर रात को चंपारण पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले तिला गांव के पास महानदी पर बने एक संकरे पुल (एनिकट) पर हुई। मृतकों की पहचान शीतल प्रसाद साहू (44), उनकी पत्नी भारती (40), बेटी पूर्वा (22) और बेटे विकास (21) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू अपने परिवार के साथ रायपुर के लक्ष्मी नगर इलाके में रहते थे और एक मीडिया संस्थान में काम करते थे। वे दिवाली मनाने के लिए पड़ोसी गरियाबंद जिले के पसौद गांव जा रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे साहू ने अपने भाई से फोन पर बात की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.