छत्तीसगढ़ में काम के दौरान गिरने से युवक की मौत
गढ़वा, जुलाई 13 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बैतरी गांव निवासी एक युवक की छत्तीसगढ़ में कार्य के दौरान 30 मीटर ऊंचाई से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी शूकर यादव के 20 वर्षीय पुत्र रूपक यादव की सूचना मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार को वह लगभग 30 मीटर ऊंचाई पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल रूपक को उसके सहकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.