रायपुर, दिसम्बर 6 -- छत्तीसगढ़ में तेजी से बदले मौसम के चलते शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के बस्तर जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। बस्तरपुर-रामानुजगंज का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जहां सबसे अधिक ठंड महसूस की गई। वहीं सरगुजा में भी तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया। कोरिया, जशपुर, बलरामपुर और सरगुजा क्षेत्रों में तापमान में तेज से गिरावट के साथ सुबह-सुबह ठिठुरन बढ़ी है। वहीं बस्तर संभाग के कई हिस्सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.