छत्तीसगढ़ में और आगे बढ़ा मॉनसून, 17 जिलों के लिए विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; दो दिन बिजली गिरने की भी चेतावनी
रायपुर, जून 24 -- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे चुका है, जिसके असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी से लेकर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून बुधवार को प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया। जिसके असर से राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अगले कुछ दिन तक प्रदेश में बना रहेगा और इसके असर से गुरुवार को भी राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी मात्रा में बिजली गिरने की आशंका जताई है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो इस दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.