छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी! बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना
वार्ता, अगस्त 20 -- छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रिय मॉनसून के बीच गुरुवार से बारिश की रफ्तार थमने का अनुमान है, हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी और इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण कन्हर नदी उफान पर है। इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ के चलते नदी का पानी रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में हवाई सफर करने पर सस्पेंड हो गए 8 पुलिसकर्मी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.