छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, 1 से 2 डिग्री गिरेगा न्यूनतम तापमान; दुर्ग सबसे गर्म
वार्ता, नवम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम के बीच रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार, 8 नवंबर को राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान दुर्ग सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रायपुर में कैसी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.