छत्तीसगढ़ फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 3 दिन जोरदार बारिश
रायपुर, अगस्त 4 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून एकबार फिर एक्टिव है। मौसम विभाग ने छत्तीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 7 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुली जगहों और पेड़ों के नीचे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.