रायपुर, जुलाई 11 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इतनी बड़ी तादाद में आईपीएस अधिकारियों का यह ट्रांसफर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं सरकार के इस निर्णय को लंबे समय बाद पुलिस प्रशासन में किए गए बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।आईजी-डीआईजी से डीसीपी और एसपी तक कई बदले गृह (पुलिस) विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के तहत एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज, कई पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) तथा 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई जगह पोस्टिंग की गई है। आदेश के अनुसार नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य ...