देवघर, अप्रैल 5 -- मारगोमुंडा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिलांतर्गत तुमगांव थाना की छह सदस्यीय पुलिस टीम मारगोमुंडा पहुंची। मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर साइबर अपराधी को ढूंढते हुए टीम मारगोमुंडा थाना पहुंची। छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बेहरापहाड़ी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेहरापहाड़ी निवासी साइबर अपराधी मुख्तार अंसारी 59 सहित उसके दो पुत्र मुफियाज अंसारी 19 और इमरान अंसारी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों साइबर अपराधियों के पास से 9 मोबाइल, दो सिम कार्ड, एक वाई-फाई और एक लैपटॉप बरामद किया। गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायालय के आदेश पर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.