रायपुर, जून 19 -- छत्तीसगढ़ कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बुलावे पर मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर भागे-भागे आए। सीएम के बुलावे पर मंत्रियों के बीच खलबली मच गई और वे जहां भी थे सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। अचानक बुलाई गई ये बैठकर रात करीब 2 बजे तक चली। बैठक में सभी को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कैबिनेट में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। या फिर मंत्रियों के पोर्टफोलियों में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीजेपी आलाकमान सरकार के कामकाज से खुश नहीं?रात 10 बजे शुरू हुई थी बैठक एनडीटीवी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर यह बैठक रात 10 बजे शुरू हुई थी और आधी रात 1:40 मिनट तक चली। करीब पांच घंटे ...