छत्तीसगढ़ कैबिनेट का 'चिंतन शिविर', लीडरशिप-AI समेत इन बातों पर हुई बात; CM बोले- सरकारों को भी लगातार सीखते रहना चाहिए
रायपुर, जुलाई 4 -- रायपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में शनिवार को छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 'चिंतन शिविर' के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। इसमें मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गवर्नेंस की बदलती जरूरतों पर चर्चा की गई। इसके अलावा शुरुआती दिन टेक्नोलॉजी और भविष्य की गवर्नेंस भी चर्चा के अहम विषय रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस तरह के ट्रेनिंग कैंप को बदलते समय की जरूरत बताते हुए कहा कि सरकारों को भी लगातार सीखते रहना चाहिए, अपने कामकाज का आकलन करना चाहिए और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। इस चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए कृषि, गांवों और वन उत्पादों के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही, टिकाऊ विकास के लिए पॉलिसी बनाने में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को केंद्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.