रायपुर. छत्तीसगढ़, जून 12 -- छत्तीसगढ़ में प्री-मॉनसून गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र से आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है। आगामी 13, 14 और 15 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर तेज गरज, अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। अचानक तेज हवा भी चल सकती है। रायपुर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी से राहत है, लेकिन उमस ने परेशान कर दिया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद जिले के लिए य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.