रायपुर, मार्च 20 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों बदला हुआ है और कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार (20 मार्च) को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इस दौरान यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और इसके बाद अगले कुछ दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।अगले 24 घंटों के लिए रायपुर शहर का पूर्वानुमान राजधानी रायपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.