आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के नालों और नालियों की सफाई इस बार छत्तीसगढ़ के 26 मजदूरों के भरोसे है। नगरपालिका ने मानसून आने से पहले 18 लाख रुपये में नालों की सफाई का ठेका दिया है। नगरपालिका की तरफ से नालों की सफाई शुरू करा दी गई है। मानसून के पूर्व नगर के सभी नालों और नालियों की तलहटी तक पूरी तरह से सफाई करा लिए जाने का निर्देश शासन से कुछ दिन पूर्व नगरपालिका प्रशासन को दिया गया था। इस आदेश के तहत नालों को तलहटी तक पूरी सफाई कराने के लिए नगर पालिका की ओर से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को 18 लाख रुपये में ठेका दिया है। ठेके का अनुमोदन होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रांत के करीब 26 मजदूरों को लगाकर 29 अप्रैल से शहर के नाले और नालियों की तलहटी तक सफाई कराई जा रही है। अभी नगर के रैदोपुर और सिधारी मोहल्ले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक नालों की सफाई कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.