वार्ता, फरवरी 10 -- छत्तीसगढ़ के एक होटल के स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और होटल के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं पाई गईं। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट और होटल के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस ने होटल की सातवीं मंजिल पर संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में चल रहे अ...