सुकमा, नवम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की हिमाकत सामने आई है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को नक्सलियों की ओर से लगाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान घायल हो गया। यह घटना दोपहर 1.45 बजे फुलबागड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा के पास जंगली पहाड़ियों में तब हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम इलाके में नियंत्रण अभियान पर थी। अधिकारी ने बताया कि CRPF की 74वीं बटालियन का यह जवान अनजाने में प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गया। इससे धमाका हो गया और उसके पैरों में चोटें आईं। प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान को आगे की चिकित्सा के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है। बता दें कि सुकमा समेत 7 जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी और घने जंगल वाले इलाकों में गश्त के दौरान नक्सली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.