सक्ती, अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक निजी पावर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 2 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि कम से कम 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई में मंगलवार को दोपहर के वक्त हुई। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 15 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पावर प्लांट में काम चल रहा था इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर में धमाका हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपडेट जारी
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.