मथुरा, मार्च 15 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को अपनी एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जगप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर मंदिर सेवायत मोहन गोस्वामी मम्मू के आचार्यत्व में ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन और गोस्वामियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, बंसी, माला इत्यादि भेंट किया। दर्शन के पश्चात राज्यपाल रमेन डेका रमणरेती क्षेत्र स्थित समाज सेविका शारदा हरलालका के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय ब्रजवासियों से मुलाकात की। राज्यपाल का स्वागत करते हुए पंडित रामबाबू शर्मा ने उन्हें वृंदावन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत...