रायपुर, अगस्त 21 -- छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस बीच एक जून से अब तक राज्य में औसत बारिश सामान्य से केवल छह प्रतिशत कम रही।कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति प्रदेश में गुरुवार को सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हुई। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खारुन नदी में बहे 45 वर्षीय गेंदलाल का शव करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद किया गया। गेंदलाल नदी किनारे गुड़ाखू करने ग...