छत्तीसगढ़ के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश; 6 लोगों की मौत
रायपुर, जुलाई 29 -- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं और अनेक क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच गरियाबंद जिले में उफनते नाले में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। गरियाबंद जिले में सहसपुर निवासी थनवार यादव (55) उफनते सरगी नाला को पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे की हालत में था। उनका शव घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर खुटेरी गांव के पास बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड पर था बेवफाई का शक, पार्क में कर दी हत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.