सक्ती, अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक बिजली प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता कंपनी के प्लांट में हुआ जहां बॉयलर की ट्यूब फट गई। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पीएम मोदी ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर में ब्लास्ट हो गया। इसमें 11 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन और रायगढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.