रायपुर, अप्रैल 3 -- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को हाई कोर्ट ने 23 साल पुराने हत्या के मामले में दोषी माना है। अमित को दोषी बताते हुए कोर्ट ने उसे सरेंडर करने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है। साल 2003 में नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता राम अवतार जग्गी की हत्या का आरोप अमित जोगी पर लगा था। अमित जोगी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उनके साथ अन्याय हुआ है और अब वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।ट्रायल कोर्ट ने कर दिया था बरी इस मामले में छत्तीसगढ़ की एक ट्रायल कोर्ट ने अमित जोगी को बरी कर दिया था। हाई कोर्ट ने सीबीआई की अपील पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, 2003 के हत्या के मामले में कार्यवाही फिर से शुरू की थी। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि सीबीआई ने काफी देरी के बाद यह अर्जी दाखिल...