छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव
दुर्ग, अगस्त 23 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगभग तीन साल की लड़की के एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले के सीनियर मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो साल 11 महीने की लड़की स्वाइन फ्लू से संक्रमित है। अधिकारियों ने बताया कि लड़की के परिजन उसे सर्दी लगने और बुखार होने पर निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने लड़की में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए जांच कराई।अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में लड़की के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि बच्ची को आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही लड़की के परिजन के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की की हालत स्थिर है। उधर दिल्ली में भी स्वाइन फ्लू के कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.