कौशाम्बी, मार्च 14 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी को शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस ने उनके कौशाम्बी के डकशरीरा स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक पारा गरम हो गया। खुद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर सरकार की घेराबंदी की है। हालांकि, जिले में इसे लेकर किसी तरह की कोई सियासी गतिविधि सामने नहीं आई। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डकशरीरा गांव निवासी विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह मौजूदा समय में पीसीसी सदस्य और संबंधित जोन के संयुक्त महामंत्री भी हैं। इसके पहले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। शुक्रवार को वह अपने पिता के पिंडदान कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव आए थे। ...