रायपुर, मई 2 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। नक्सलियों की ओर से लगाई गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से 3 जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है कि जब डीआरजी के जवान एक IED को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसमें धमाका हो गया। इस घटना में एक इंस्पेक्टर समेत डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि 31 मार्च को नक्सलवाद से मुक्त घोषित किए जाने के बाद राज्य में नक्सली गतिविधियों से जुड़ा यह पहला धमाका था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमाका छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगल में हुआ। यह इलाका नारायणपुर जिले की सीमा के पास है। अधिकारी ने बताया कि धमाका उस वक्त हुआ जब DRG की टीम नक्सलियों के लगाए IEDs का पता लगाक...