वार्ता, अगस्त 27 -- Chhatishgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान है जिसके वजह से ही बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वर्तमान में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से बारिश की गतिविधियों में तेजी बनी हुई है और अ...