पटना, मार्च 9 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन दोनों नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में सोमवार को पत्र जारी किया गया। मालूम हो कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। 16 मार्च को मतदान होना है। एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे गये हैं। इनमें दो भाजपा, दो जदयू और एक रालोमो के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.